अजय देवगन 27 सालों में पहली बार बनाएंगे ये Record, सलमान-अक्षय पहले ही बन चुके किंग
2018 में बॉलीवुड के बड़े से बड़े सुपरस्टार की शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। इन्हीं में से एक है अजय देवगन की फिल्म रेड.. भ्रष्टाचार की एक असली घटना पर आधारित इस फिल्म ने भारत में ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक और जबरदस्त खबर आ रही है। 27 सालों में पहली बार अजय देवगन की कोई फिल्म ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। हालांकि इस मामले में सलमान खान और अक्षय कुमार काफी आगे निकल चुके हैं।
[तीनों खान के साथ ब्लॉकबस्टर, 10 सालों में बनीं 300 करोड़ी सुपरस्टार, बिना गॉडफादर]
दरअसल, हाल ही में सामने आया है कि जबरदस्त रिकॉर्ड्स कायम करने वाली अजय देवगन की फिल्म रेड जल्द ही चीन में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा और आमिर खान की पीके जैसी फिल्में चीन में रिलीज हो चुकी हैं और शानदार कमाई भी कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि रेड अगले साल की शुरूआत में ही चीन के सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी।
दिलचस्प बात ये है कि इसी साल नवंबर में अजय देवगन को चीन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फॉरेन एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है। जाहिर है कि यहां पर अजय देवगन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उन्हें लोग देखना चाहते हैं। बहलहाल, आगे जानें चीन में रिलीज हुई टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में और जानें कैसा रहा इन फिल्मों का हाल-


Click it and Unblock the Notifications











