लॉकडाउन के कारण अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का करोड़ों का सेट बर्बाद, तगड़ी रिपोर्ट !
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोरोना खत्म होने के बाद देश के सामने आर्थिक हालात कठिन होने वाले हैं। इसका असर सीधे तौर पर हिंदी सिनेमा पर भी होगा। इस बीच आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म मैदान भले ही दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
लॉकडाउन के कारण फिल्म के मेकर्स करोड़ों का घाटा झेल रहे हैं। मैदान की शूटिंग लॅाकडाउन से पहले शुरू हो गई थी। लेकिन बंद के कारण इसे बीच में रोकना पड़ा। जिसके लिए मेकर्स तैयार नहीं थे। इसी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है।

गौरतलब है कि इस फिल्म को अमित रविंद्रनाथ शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। वह इससे पहले बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। बोनी कपूर इसके निर्माता हैं। इसकी शूटिंग कई अलग लोकेशन पर की जाएगी। साथ ही इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications