2018 की Top 10 सुपरहिट फिल्में, अजय देवगन को मात दे गई नई एक्ट्रेस, चौंक जाएंगे आप!
ये साल बॉलीवुड के लिए काफी दिलचस्प था। जहां एक तरफ कई नई एंट्री हुईं तो कई सरप्राइजेज भी मिले। कई छोटी फिल्मों ने बड़ा ट्रेंड बनाया तो कई बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गईं। सभी सुपरस्टार्स इस साल अपनी-अपनी बड़ी फिल्मों के साथ मैदान में उतरे लेकिन इस साल कोई बड़ा स्टार ऑडिएंस को खास इंप्रेस नहीं कर सका है। ऐसे में अगर हम आपसे ये कहें कि अजय देवगन और सलमान जैसे सुपरस्टार्स को एक नई एक्ट्रेस ने बुरी तरह पटखनी दे दी है तो क्या आप यकीन करेंगे? नहीं ना?.. लेकिन ये बिल्कुल सच है।
[सलमान से लेकर आमिर तक, 100 करोड़ी स्टार इस वजह से हुए Flop, छोटी फिल्मों पर मेहरबान]
दरअसल, हाल ही में टीवी पर रिलीज फिल्मों की रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट की मानें तो एक ऐसी फिल्म की टीआरपी सबसे हाई रही है जिसकी किसी हो उम्मीद भी नहीं थी। आलम यहां तक है कि इस फिल्म ने अजय देवगन और सलमान खान की फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। और तो और इस साल की सबसे बड़ी हिट संजू भी फिल्म के आगे फुस्स पटाखा साबित हुई है। हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि ये फिल्म एक नई एक्ट्रेस की है। हालांकि ये एक्ट्रेस स्टारकिड के तौर पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना चुकी थीं।

तो चलिए इसी बात पर हम आपको बता देते हैं इस साल टीवी पर टीआपी के हिसाब से टॉप 10 पर रही फिल्मों के बारे में और जानें इस साल ये कौन सी ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स को पटखनी दी है और जानें फिल्मों की टीआरपी से जुड़े आंकड़े-


Click it and Unblock the Notifications