जितेंद्र की फिल्म में अमिताभ बनेंगे अजय देवगन

फैमिली फिल्मों को तरजीह देने वाले अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अस्सी के दशक की सुपर हिट फिल्म हिम्मतवाला की रीमेक में काम कर रहे हैं। साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म में अजय की हिरोईन तमन्ना हैं।

सुपरस्टार जितेन्द्र की हिट फिल्म की रीमेक में उत्साहित अजय देवगन इस फिल्म में शेर से लड़ने वाले हैं यानी कि जंपिंग जैक की फिल्म में अजय एंग्रीयंग मैन अमिताभ बच्चन की नकल करने वाले हैं।

मालूम हो कि फिल्म नटवरलाल और सुहाग में अमिताभ बच्चन ने शेर से लड़ाई की थी। अजय और अमिताभ दोनों इन दिनों साथ में प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में काम कर रहे हैं।

फिल्म के एक सीन में अजय देवगन ने कहा कि यह फिल्म का हार्ड सीन है लेकिन काफी सुरक्षित तरीके से हमने शूट किया था। इसे शूट करने में हमें काफी आनंद आया। अजय देवगन अपनी हिट फिल्म विजयपथ में भी शेर से लड़ाई कर चुके हैं। इसलिए यह कोई पहला मौका नहीं है कि अजय शेर से लड़ रहे हैं।

साजिद खान ने अपनी फिल्म हिम्मतवाला को हिट कराने के लिए सारे मसाले मसलन शेर से लड़ाई, डिस्कों सबकुछ डाल दिया है। फिल्म के गानों ने हिट लिस्ट में जगह बना ली है देखते हैं कि फिल्म का बॉक्सऑफिस पर क्या हाल होता है? वैसे फिल्म में अजय एंड टीम ने काफी मेहनत की है। फिल्म 29 मार्च को रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X