#6monthsToShivaay: अजय देवगन का अगला सरप्राइज़ है टीज़र?
अजय देवगन फैन्स उनकी आने वाली फिल्म शिवाय को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और आज से ठीक 6 महीने बाद यानि कि 28 अक्टूबर को देवगन का ये महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रिलीज़ हो रहा है। और इसी खुशी में फैन्स #6 mONTHS TO SHIVAAY ट्रेंड कर रहे हैं।
फिल्म के बारे में काफी कुछ लोगों को पता चल चुका है और इसलिए फैन्स का मानना है कि शिवाय इस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। वहीं फिल्म के पहले लुक से ऐसा लगा कि फिल्म अमीष त्रिपाठी के बेस्टसेलर नॉवेल मेलूहा के मृत्युंजय पर बनी है।
[#Breaking: अजय देवगन की अगली कंट्रोवर्शियल फिल्म!]
हालांकि फिल्म की कहानी क्या है ये तो ट्रेलर देखने के बाद ही समझ आएगा। लेकिन अजय देवगम फैन्स को फिल्म के बारे में सारी अपडेट दे रहे हैं और अब जब फिल्म को 6 महीने बचे हैं, तो उम्मीद है कि फिल्म का पहला टीज़र जल्द ही रिलीज़ कर दिया जाएगा।
फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही हैं और अजय देवगन दीवाली पर करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के साथ क्लैश कर रहे हैं। जानिए फिल्म से जुड़ी बेहद दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications














