#Exposed: अजय देवगन ने रखे सुबूत करण जौहर ने KRK को दिए 25 लाख!

अजय देवगन ने कल रात एक धमाका किया है। कई दिन से ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय को लेकर काफी खींचातानी मची हुई थी और अजय देवगन के फैन्स और करण जौहर के फैन्स इस बारे में चुप थे।

लेकिन अब अजय देवगन ने खुद ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और साबित किया है कि करण जौहर ने केआरके को ऐ दिल है मुश्किल की तारीफ करने के लिए 25 लाख रूपये दिए थे।

Ae Dil Hai Mushkil

अजय देवगन ने 12 घंटे पहले ये लिंक डाला और लिखा कि सुनिए खुद को महान क्रिटिक कहने वाला कमाल आर खान कुछ कहना चाह रहा है। और इसमें कमाल खान और कुमार मंगत के बीच हुई एक बातचीत है।

इस ऑडियो टेप में अजय देवगन के मैनेजर कुमार मंगत केआरके को फोन करते हैं और कहते हैं कि ये क्यों लिखा कि शिवाय की बुराई क्यों कर रहे हो और करण जौहर ने गोद है क्या जो उसकी फिल्म की इतनी तारीफ कर रहे हो।

इस पर केआरके ने साफ कहा कि, "करण जौहर का थोड़ा तो करना पड़ेगा। उसने 25 लाख भिजवाए हैं और आपका हीरो तो मेसेज का जवाब तक नहीं देता है। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी इतने बड़े एक्टर ने इतने बड़े निर्देशक को एक्सपोज़ किया है।"


इस खबर को खुद काजोल ने भी शेयर किया और अपनी प्रतिक्रिया दी कि मैं बहुत ही ज़्यादा सदमे में हूं।

वहीं अजय देवगन के दोस्त और वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई के डायरेक्टर मिलन लूथरिया ने भी रिएक्शन देते हुए कहा कि ऐसी चीज़ों की उम्मीद नहीं थी।


वहीं मामला बढ़ता देख केआरके ने लगातार ट्वीट्स की बाढ़ लगा दी है। उनका कहना है कि वो अजय देवगन की शिवाय को बॉयकॉट करते हैं क्योंकि वो ऐसी किसी बहसबाज़ी में पड़ना नहीं चाहते।

इसके पहले केआरके ने कहा कि अजय देवगन मुझे छोटा सा क्रिटिक समझते हैं लेकिन फिर भी उनकी फिल्म के बारे में मेरी राय इतना मायने रखती है?

केअारके ने अपना गुस्सा भी ज़ाहिर किया कि अजय देवगन ने उन्हें आधिकारिक रूप से अनुमति दे दी है कि वो उनकी शिवाय का विनाश कर दे।

फिलहाल के लिए अजय देवगन ने अपनी आधिकारिक घोषणा की है । अजय देवगन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "मैं भारतीय फिल्म उद्योग का 25 वर्षों से हिस्सा हूं और 100 से अधिक फिल्मों से जुड़ा रहा हूं। मेरे पिता पेशेवर एक्शन डायरेक्टर रहे हैं और मेरा इस उद्योग से भावनात्मक जुड़ाव है। इसलिए मुझे ये देखकर बहुत दुख हो रहा है कि कमाल आर खान जैसे लोगों ने फिल्म उद्योग को फिरौती पर ले रखा है। वो फिल्मों के बारे में नेगेटिव बातें करता है ताकि निर्माताओं से पैसा वसूल कर सके।

ये बहुत दुख की बात है कि हमारी ख़ुद की फिल्म इंडस्ट्री के लोग ऐसे तत्वों को सपोर्ट कर रहे हैं और फिल्म उद्योग के मूल्यों को खराब कर रहे हैं। मैं बहुत मजबूती से मांग करता हूं कि सक्षम अधिकारियों द्वारा इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि स्पष्ट हो जाए कि क्या वाकई इसमें करण जौहर भी शामिल तो नहीं थे।"

मामले पर फिलहाल करण जौहर की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। और लोग उनकी टिप्पणी का इंतज़ार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X