Alert..जब हुई इन जांबाजों की मुलाकात..अजय देवगन..इमरान..और..
अजय देवगन ने बादशाहो की पूरी टीम के साथ हाल ही में बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की।इसके साथ इस फिल्म के खास एक्शन सीन की शूटिंग के लिए गांव का सेट भी बनाया गया।
शिवाय के बाद अजय देवगन ने तुरंत बादशाहो की तैयारी में जुट गए। पिछले कई दिनों से वह इस फिल्म की पूरी कास्ट के साथ जैसलमेर में शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म कर अजय देवगन ने जैसलमेर के बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताया।
बॅालीवुड के इस सिंघम से मिलने के लिए जवानों के लिए एक खास आयोजन किया गया। यहां पर अजय देवगन अपनी पूरी टीम यानी कि इमरान हाशमी,इशा गुप्ता के साथ पहुंचेे। इस दौरान अजय ने बीएसएफ जवानों से बातें भी की।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं हो रहा है जब बॅालीवुड का कोई नामी स्टार बीएसएफ के जवानों से मुलाकात कर रहा है। इससे पहले भी कई एक्टर अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बीएसएफ जवानों से मुलाकात करते रहे हैं।
राजस्थान में बादशाहो की शूटिंग करने के पीछे एक खास वजह है। अजय देवगन को यहां के शहरों से बेहद लगाव है। यही वजह रही वह इस शहर को खुद के करीब मानते हैं।
यही वजह रही कि बादशाहो की शूटिंग के लिए अजय ने जैसलमेर को चुना। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वहां पर कई ऐसी घटनाएं हुई जिसका असर अजय देवगन की इस मल्टीस्टारर फिल्म पर भी पड़ा। आखिर कैसे.. देखते हैं..


Click it and Unblock the Notifications
