बादशाहो की रिलीज डेट OUT..तैयार रहिए अजय देवगन के अगले ब्लॉकबस्टर के लिए!
अजय देवगन और इमरान हाश्मी की फिल्म बादशाहो की रिलीज डेट आ गई है और फिल्म 1 सितंबर 2017 को रिलीज होगी।
अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म बादशाहो की रिलीज डेट आखिरकार आ गई और अजय देवगन के फैन्स का इंतजार भी खत्म हो गया। जी हां अजय देवगन ने खुद बादशाहो की रिलीज डेट अनाउंस की है और बादशाहो 1 सितंबर 2017 को रिलीज होगी।
[राजकपूर..अमिताभ..सलमान या रणबीर..धरम पाजी हर जेनरेशन के रहे फेवरिट!]
पहले ऐसी खबरें आ रही थी की फिल्म अगले मई में रिलीज होगी लेकिन अब ऐसा लगता है अजय देवगन सही समय पर फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। सितंबर में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है और ये समय फिल्म के कलेक्शन के लिए सही माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











