अजय देवगन के एक्शन और दमदार एक्टिंग से भरपूर..बादशाहो का टीजर OUT

अजय देवगन की अगली फिल्म बादशाहो का टीजर आ गया है।

By Shweta

अजय देवगन की अगली फिल्म बादशाहो का ऑफिशियल टीजर आ गया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आएंगे। अजय देवगन, इमरान हाशमी और बाकी स्टार्स भी बहुत ही शानदार लग रहे हैं।फिल्म आपातकाल पर आधारित है और इसमें 6 स्टार्स लीड रोल में नजर आएंगे।

टीजर की शुरूआत ही इमरजेंसी की घोषणा के साथ होती है। फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता शानदार लग रहे हैं। खासकर अजय देवगन इमरान हाशमी एक बार फिर छा जाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म की शूटिंग राजस्थान में की गई है।फिल्म को मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है जो पहले भी वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में अजय देवगन और इमरान हाशमी को साथ में ला चुके हैं। दोनों की जोड़ी बहुत ही कमाल की है। फिल्म के पहले भी 6 पोस्टर आ चुके हैं।

फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी । फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें अजय देवगन और इमरान हाशमी खासकर शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म का ट्रेलर आना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X