पुण्यतिथि पर पिता वीरू देवगन को याद कर भावुक हुए अजय देवगन- तस्वीरों के साथ इमोशनल पोस्ट
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी किसी तरह के एक्शन स्टंट या सीन्स की बात को होगी तो सबसे पहले सुपरस्टार अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का नाम जरूर सामने आएगा। आज वो हमारे बीच नहीं हैं और 27 मई को उनके देहांत के एक साल पूरे हो गए हैं। आज ही दिन 2019 में वो हम सभी को छोड़कर चले गए थे।
आज वीरू देवगन की पुण्यतिथि है और इस मौके पर उनके बेटे और सुपरस्टार अजय देवगन ने उनको याद किया है। अजय देवगन उनके कितने ज्यादा करीब थे ये तो सभी जानते हैं लेकिन उनके साथ लगभग सभी सितारों ने काम किया है। अपनी और पिता की कुछ तस्वीरों को एक साथ पिरोकर अजय देवगन ने एक वीडियो साझा किया है और उनको याद किया है।

अजय देवगन लिखते हैं... 'प्रिय पिताजी, आपको गए हुए एक साथ हो चुके हैं.. हालाँकि, मैं अब भी आपको अपने बगल में महसूस कर सकता हूं- शांत, देखभाल करने वाला, सुरक्षात्मक.. आपकी उपस्थिति हमेशा अपने हाथों से मुझे आश्वस्त करती रहती है।'


Click it and Unblock the Notifications