ब्रालेट पहने ऑटो पर अजीब हरकत करने लगीं अजय देवगन की 'दृश्यम' वाली पत्नी, बिगड़ गया बैलेंस और...

Shriya Saran Auto Ride Video: फिल्म 'दृश्यम 2' में अपनी सफलता से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इसी बीच का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रिया का ऑटो के बाहर लटक कर पोज देती हुई नजर आईं। श्रिया सरन इस दौरान ऑटो पर बैठकर पोज दे रही थीं, इसके बाद उन्होंने मस्ती करते हुए ऑटो पर खड़े होकर पोज देने लगी।
श्रिया सरन का लेटेस्ट वीडियो
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्रिया सरन इस दौरान ब्लैक कलर की ब्रालैट स्कर्ट और प्रिंटेड श्रग में बेहद शानदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं। श्रिया इस दौरन कभी ऑटो पर लटकती दिखाई दीं तो कभी ऑटो से बाहर झांकती नजर आ रही थीं। इस दौरान श्रिया एक्साइटमेंट के चक्कर में ऊप्स मूमेंट का शिकार होते होते भी बचीं।
अचानक बिगड़ा बैलेंस
श्रिया सरन मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करती नजर आई। इस दौरान आप देख सकते हैं कि वो कैसे एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। श्रिया सरन इस दौरान ऑटो पर बैठकर पोज दे रही थीं, इसके बाद उन्होंने मस्ती करते हुए इस पर खड़े होकर पोज देने लगी। ऑटो पर खड़े होकर पोज देते हुए उनका बैलेंस अचानक बिगड़ता नजर आया। हालांकि इस दौरान वो समय रहते संभल गई और गिरने से बच गई।
ट्रोल हो रही हैं श्रिया सरन
वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि "दीदी ये ऑटो रिक्शा है,लोकल ट्रेन नहीं।" लुक की बात करें तो इस दौरान श्रिया ब्लैक कलर की थ्री पीस आउटफिट में नजर आईं। बता दें, दृश्यम 2 ने एक के बाद एक कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन लीड रोल में नजर आए।
सोशल मीडिया पर रहती है खूब एक्टिव
आपको बता दें कि श्रेया अपने पति और क्यूट बेबी गर्ल के साथ बार्सिलोना में रहती हैं। श्रिया अक्सर अपने इस खूबसूरत घर की झलक भी फैंस को दिखाती रहती है। श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी और अपने पति के साथ एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications