..................... Ajay Devgn Drishyam Trailer to clash with Bajrangi Bhaijaan song - Hindi Filmibeat

फिर अजय देवगन ने लिया सलमान से पंगा, Hint: दृश्यम

[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन आज कल क्या करना चाह रहे हैं ये कोई नहीं बता सकता। सलमान खान के बजरंगी भाईजान के पोस्टर रिलीज़ से ही उन्होंने कुछ अजीब चीज़ें करना शुरू की हैं जो फिलहाल जारी हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्म दृश्यम के ट्रेलर के लिए एक तारीख चुन ली है जिसे सुनकर थोड़ा चौंक जाएंगे। 4 जून।

अजय देवगन ने ये तारीख क्यों चुनी पता नहीं। अभी कल ही खुलासा हुआ कि सलमान खान की बजरंगी भाईजान का पहला गाना ले ले ले, दिल धड़कने दो के साथ थियेटर में दिखाया जाएगा। इससे पहले गाने को 4 जून को रिलीज़ किया जाएगा।
[POSTERS: अजय देवगन का 'शिवाय' लुक देख कैंसिल हुई सलमान की शुद्धि?]

अब जब अजय देवगन भी दृश्यम का ट्रेलर 4 जून को रिलीज़ करेंगे तो लाज़िमी है कि इसे भी दिल धड़कने दो के साथ अटैच किया जाएगा। अब जिस तरह से अजय देवगन काम कर रहे हैं सब ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर सलमान खान के खिलाफ वो ऐसा जानबूझ कर कर रहे हैं या ये सब महज़ एक इत्तेफाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X