अजय देवगन की दृश्यम एक्ट्रेस श्रिया सरन 2020 में बनीं मां, बेटी के Video पर लिखा- क्वारंटाइन यादगार
अजय देवगन की दृश्यम फिल्म की एक्ट्रेस श्रिया सरन भले ही फिल्मों से काफी दूर हैं। श्रिया सरन फिलहाल अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी सबसे बड़ी खुशी फैंस के साथ शेयर की है। श्रिया सरन ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि वो मां बन गई हैं। हाल ही में यह भी खबर आयी थी कि श्रिया सरन प्रेग्नेंट हैं।
लेकिन अब सीधे तौर पर श्रिया सरन ने बताया है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। श्रिया सरन ने यह भी बताया कि वो इस महीने या इस साल नहीं बल्कि साल 2020 में ही मां बन चुकी हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया है।

श्रिया सरन ने इस वीडियो में अपनी बेटी और पति एंडू के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। श्रिया सरन ने इस वीडियो के कैप्शन के जरिए यह भी बताया है कि कैसे लॉकडाउन उनकी जिंदगी में नई सबसे बड़ी खुशी लेकर आया है।

श्रिया सरन ने बेटी और पति के साथ शेयर किया वीडियो
श्रिया सरन ने बेटी और पति के साथ शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हैलो दोस्तो, साल 2020 में मेरा क्वारंटाइन बहुत खूबसूरत और पागलपन से भरा रहा। जब सारी दुनिया एक भिन्न तरह के उथल-पुथल से गुजर रही थी हमारी दुनिया बदल चुकी थी। श्रिया सरन ने आगे लिखा है कि हमारी दुनिया में एडवेंचर, एक्साइटमेंट और सीख साथ-साथ थी। हमारी दुनिया में एक परी आयी।

श्रिया सरन पति के साथ
हम भगवान से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं। श्रिया सरन के इस वीडियो में उनके पति आंद्रेई कोस्चिव कप में कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं। बेटी को गोद में खिला रहे हैं। इसके बाद आंद्रेई उठकर बेटी को उसी कप से पिलाने की कोशिश करते हैं। दोनों अपनी बेटी को किस करते हैं।

रूसी बॅायफ्रेंड आंद्रेई कोस्चिव से शादी की
श्रिया सरन के इस वीडियो पर उनके फैंस और सेलेब्स ने ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं। आपको बता दें कि श्रिया सरन ने 12 मार्च 2018 को अपने रूसी बॅायफ्रेंडआंद्रेई कोस्चिव से शादी की। आंद्रेई कोस्चिव राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी हैं और उनका बिजनेस भी है।मॅास्को में उनका लोकप्रिय रेस्टोरेंट भी है।


Click it and Unblock the Notifications











