अजय देवगन वायरल फीवर की चपेट में, रोकनी पड़ी इस फिल्म की शूटिंग
सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही मे परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर वापस देश लौटे है। बता दे कि इन दिनो वो फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग और तानाजी की शूटिंग एक साथ कर रहे है। इसी वजह से अचानक उनकी तबियत खराब हो गई है औऱ वो वायरल फीवर से जूझ रहे है। अजय देवगन काफी मेहनती एक्टर है और अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है।
अजय देवगन को अचानक वायरल फीवर आ जाने से इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है और अजय अपना इलाज करवा रहे है। खबरों की माने तो लगातार ज्यादा मेहनत करने से अजय देवगन को थकावट के कारण बुखार आ गया था। डाक्टर ने उनको आराम करने की सलाह दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि अजय देवगन सोमवार से अपनी फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरु कर देंगे। टोटल धमाल के अलावा फिल्म तानाजी की शूटिंग भी चल रही है और इस फिल्म मे वो सुबेदार ताना जी ता रोल कर रहे है।
साथ ही फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग कर रहे है जो कि धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी। बता दें कि टोटल धमाल एक कॉमेडी फिल्म है और इन दिनो अजय देवगन ऐसी फिल्मों में अपना हाथ आजमा रहे है।
बता दे कि इसके पहले गोलमाल अगेन मे अजय देवगन ने लोगों को खूब हंसाया था और लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसके बाद अजय देवगन को फिल्म रेड में देखा गया था जो कि काफी चली थी।
एक इंटरव्युव के दौरान अजय देवगन की बेटी न्याशा के बारे में जब ये पूछा गया कि वो एक्टिंग में इंट्रेस्ट रखती है तो अजय देवगन ने ना मे जवाद देते हुए कहा कि वो इस अभी सिंगापुर में पढाई कर रही है औऱ उसको एक्टिंग की बात करना भी पसंद नहीं है।
अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म रेड यूपी के एक हाईप्रोफाइल इनकमटैक्स केस में रेड की कहानी थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक इनकमटैक्स अधिकारी का रोल किया था।
इस तरह की फिल्मों में अक्सर आपने अजय देवगन को अभिनय करते देखा होगा और अजय ऐसी फिल्मो के लिए ही जाने जाते है।
अजय देवगन के फैंस ये जरूर चहेंगे कि उनकी तबियत जल्दी से ठीक हो जाए और वो बहुत जल्द वापस शूटिंग पर लौट आए। अजय देवगन के फैंस को अजय की आने वाली दोनो फिल्मों टोटल धमाल और ताना जी की बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications