मीशो से ऑर्डर किया हुआ अजय देवगन... सिंघम के हमशक्ल की लोगों ने उड़ाई खिल्ली, एक बोले- उबला हुआ अंडा

Ajay Devgn Doppelganger: बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। कभी कभी तो ये इतने दिलचस्प होते हैं कि असली और नलकी का फर्क कर पाना ही काफी मुश्किल सा हो जाता है। अब एक बार फिर से हम आपके लिए अजय देवगन के हमशक्ल का ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। हालांकि लोग इस शख्स का काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजय देवगन का हमशक्ल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आता है और इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोस को भी शेयर किया है। ज्यादातर पोस्ट में इन्हे हूबहू अजय देवगन की तरह नजर आए और वह उन्हें कॉपी करते हुए भी देखे गए। यहां तक कि इस शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किए जिसमें वह फिल्मी डायलॉग बोलते हुए नजर आए। यहां तक कि कुछ वीडियोस में तो वह एक्शन सीन भी करते हुए दिखाई दिए।
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि इनका हर एक लुक अजय देवगन के साथ में डिट्टो कॉपी हो जाता है। कैलाश ने अपने बालों का लुक भी बिल्कुल अजय देवगन की तरह ही रखा है। कैलाश चौहान के इंस्टाग्राम पर जितनी भी पोस्ट शेयर हुई है उनमें अजय देवगन के स्टाइल और गानों के साथ-साथ डायलॉग भी करते हुए वह नजर आए हैं। इंस्टाग्राम पर कैलाश की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी हो चुकी है। उन्हें एक लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है।
हालांकि सोशल मीडिया पर इस शख्स को काफी बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सरकार से निवेदन है कि अब अजय देवगन बनाना बंद करें।" ऐसे ही एक और शख्स ने लिखा, "अजय देवगन की अवैध उत्पदान पर रोक लगाई जाए।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "मीशो से ऑर्डर किया हुआ अजय देवगन।"


Click it and Unblock the Notifications