कोरोना संकट में दिहाड़ी मजदूरों के लिए अजय देवगन की दरियादिली, इतने लाख किए डोनेट
अभिनेता सलमान खान और रोहित शेट्टी के बाद दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों के लिए तानाजी स्टार अजय देवगन ने डोनेट किया है। कोरोना वायरस के चलते लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच फिल्मीबीट टीम को FWICE ने बताया कि अभिनेता अजय देवगन 51 लाख की आर्थिक मदद की है।
पश्चिमी भारत सिने कर्मचारी महासंघ (एफडब्ल्यूआईसीई) (FWICE) कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी तालाबंदी के दौरान अपने 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता सदस्यों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। निर्माताओं, फिल्मी सितारों और सरकार तक पहुंचने से लेकर, FWICE सब प्रकार से कोशिश कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications