डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार सुपरस्टार अजय देवगन, 'रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस' के ट्रेलर रिलीज की घोषणा

सुपरस्टार अजय देवगन इस साल ओटीटी पर अपनी धमाकेदार डेब्यू करने वाले हैं। यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज़ है, जिसका शीर्षक है 'रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस'। यह सीरीज़ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम की जाएगी। फिलहाल रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इसका ट्रेलर कल यानि की 29 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है।

अजय देवगन ने ट्रेलर रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा- "क्रिमिनल लॉ तोड़ता है और मैं क्रिमिनल्स को".. ट्रेलर की घोषणा के साथ ही यह सीरीज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। कोई शक नहीं कि फैंस को अजय देवगन के इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है।

ajay-devgn-rudra-the-edge-of-darkness-trailer-release-date

रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज़ लूथर (Luther) का भारतीय रूपांतरण है। अजय देवगन इस सीरीज़ में एक पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रहे हैं, जो आगे चलकर एक साइको क्रिमिनल बन जाता है। इस सीरीज़ का निर्माण एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज़ मिलकर कर रहे हैं।

ईशा देओल की एंट्री

ईशा देओल की एंट्री

लंबे अंतराल के बाद सुर्खियों में वापसी करते हुए, अभिनेत्री ईशा देओल तख्तानी रुद्र - द एज ऑफ डार्कनेस के साथ डिजिटल स्पेस में डेब्यू कर रही हैं।अपनी वापसी पर बात करते हुए ईशा ने कहा, "डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पर रुद्र - द एज ऑफ डार्कनेस के लिए अप्लॉज और बीबीसी स्टूडियोज के साथ काम करने के इस अवसर से मैं खुश हूं।"

यह बांधकर रखने वाली कहानी है

यह बांधकर रखने वाली कहानी है

अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर अजय ने कहा- "मेरी हमेशा से कोशिश यही रही है कि काबिल लोगों के साथ बेहतरीन काम करूं। रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस बांधकर रखने वाले कहानी है और इस सफ़र की शुरुआत करने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है।"

सबसे ग्रे कैरेक्टर है

सबसे ग्रे कैरेक्टर है

अभिनेता ने आगे कहा, "पर्दे पर पुलिस वाले का किरदार निभाना मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इस बार यह किरदार ज़्यादा गहरा, मुश्किल और डार्क है। मुझे इस किरदार की शख़्सियत ने सबसे अधिक प्रभावित किया। सम्भवत: यह मौजूदा दौर में सबसे ग्रे कैरेक्टर है।"

ओटीटी डेब्यू

ओटीटी डेब्यू

बतौर निर्माता अजय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके हैं। उनकी होम प्रोडक्शन फ़िल्म त्रिभंग नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, जिसमें काजोल ने लीड रोल निभाया था। वहीं, फरवरी में 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' भी आ रही है। लेकिन अब वह बतौर एक्टर कदम रख रहे हैं।

लूथर (Luther) का हिंदी रीमेक

लूथर (Luther) का हिंदी रीमेक

रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज़ लूथर (Luther) का हिंदी रीमेक है। लूथर में इदरिस एल्बा ने डीसीआई जॉन लूथर का रोल निभाया था। एलिस मोर्गन रूथ विल्सन के रोल में थीं। 2010 से 2019 के बीच इसके पांच सीज़न आ चुके हैं। पहले सीज़न में 6 एपिसोड्स थे। बीबीसी वन पर इसका प्रसारण हुआ था।

नहीं बनी है ऐसी सीरिज

नहीं बनी है ऐसी सीरिज

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्रेसीडेंट और हेड सुनील रायन ने कहा कि रूद्र का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। देश में इस तरह की कहानियों को अब तक नहीं दिखाया गया है। इसे मेट्रो के साथ-साथ देश की बाक़ी जनता को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

सबसे बड़ा शो

सबसे बड़ा शो

एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने कहा कि, "रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस हमारा सबसे बड़ा शो है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस इसी साल रिलीज़ किया जाएगा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X