'सैय्यारा' की दहाड़ से डरे जस्सी पाजी? रिलीज से 6 दिन पहले Son of Sardaar 2 की रिलीज डेट बदली

Son of Sardaar 2

Son of Sardaar 2 New Release Date: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन जब भी स्क्रीन पर आते हैं, तो धमाका तय होता है। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज से पहले ही मैदान छोड़ दिया। जी हां! पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली यह कॉमेडी फिल्म की ऐन मौके पर रिलीज डेट बदल दी गई है।

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार2' अब 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब सवाल उठता है- आखिर क्यों टली फिल्म की रिलीज डेट? कुछ नेटिजंस को लगता है कि इसके पीछे की वजह है- 'सैय्यारा' नाम की तूफानी फिल्म, जिसने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस का मीटर हिला दिया!

जस्सी पाजी हुए एक हफ्ते लेट

अजय देवगन फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए लिखा- 'जस्सी पाजी और टोली अब 1 अगस्त 2025 को आएंगे पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में' मतलब साफ है, एक हफ्ते की देरी के साथ जस्सी पाजी फिर से हंगामा मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं विजय कुमार अरोड़ा और इसमें मृणाल ठाकुर और विंदू दारा सिंह भी नजर आएंगे।

रिलीज डेट टलते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा- 'सैय्यारा का इतना खौफ कि मूवी ही पोस्टपोन कर दी।', दूसरे यूजर ने लिखा- 'सैयारा इफेक्ट', एक और यूजर ने लिखा- 'सैयारा से डर गए क्या'

'सैय्यारा' का तूफान

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी 'सैय्यारा' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 21.25 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था।

इस फिल्म को लेकर खास बात ये थी कि फिल्म का न कोई प्रमोशन था, न कोई इंटरव्यू, न इंस्टाग्राम रील्स और न ही शहर-शहर घूमने वाला टूर। बस, दमदार कहानी और YRF की ब्रांड वैल्यू ने काम कर दिखाया। सैयारार के ताबड़तोड़ कलेक्शन पर YRF ने कहा- 'ये सब हुआ बिना किसी पारंपरिक मार्केटिंग के, सिर्फ कंटेंट की ताकत पर।'

सन ऑफ सरदार के पहले पार्ट के बारे में

2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और मुकुल देव जैसे सितारे नजर आए थे। जस्सी (अजय देवगन) की कहानी ने हंसी का ऐसा तड़का लगाया था कि फिल्म ने दुनियाभर में 161.48 करोड़ की शानदार कमाई की थी। अब उसके सीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। अब देखना ये है कि 1 अगस्त को जस्सी पाजी क्या वाकई डबल मजा लेकर आते हैं या नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X