अजय देवगन की अगली फिल्म- दे दे प्यार दे- रिलीज डेट के साथ धमाकेदार FIRST LOOK
अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अजय देवगन की यह फिल्म 17 मई 2019 को रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार है, खासकर देवगन फैंस के लिए। क्योंकि यह अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे की पॉपुलर सीन से लिया गया है।
दो बाइक पर सवार अजय देवगन की उस धमाकेदार एंट्री को भला कौन भूल पाया है। उसी तरह यहां अजय देवगन दो कार पर सवार दिख रहे हैं। जहां एक ओर हैं तबू.. तो दूसरी ओर हैं रकुल प्रीत। इस फिल्म के निर्देशक हैं आकीव अली, जबकि प्रड्यूस किया है लव रंजन और टी-सीरिज ने।

यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म होगी। भूषण कुमार ने खुशी जताते हुए कहा है कि.. हम अजय देवगन की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है फिल्म भारतीय ऑडियंस का मनोरंजन करेगी।
फिल्म में अजय देवगन को अपनी उम्र से छोटी लड़की से प्यार हो जाता है। तबू फिल्म में अजय देवगन की पत्नी बनी हैं। इसकी ज्यादातर शूटिंग लंदन में हुई है। वहीं, इस फिल्म में भी 90 के दशक का एक धमाकेदार पंजाबी गाना रीमेक किया जा रहा है।
बहरहाल, यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications