अजय देवगन की बेटी का पुराना वीडियो देखकर लोगों ने पीटा अपना सिर, पार्टी गर्ल Nysa Devgn का पुराना वीडियो वायरल

nysa devgan

Nysa Devgn Transformation: बात जब स्टारकिड के ट्रांसफॉर्मेशन की आती है तो अजय और काजोल की बेटी नीसा देवगन का नाम जरूर लिया जाता है। नीसा ने अपने लुक पर काफी काम किया है और इस बात का पता उनकी फोटोज और वीडियोज से साफ लग जाता है। लेकिन इस बीच नीसा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

नीसा के वीडियोज होते हैं वायरल

काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी नीसा देवगन अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, वह सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, वह कभी भी अपने फैशन सेंस से लोगों को प्रभावित करने से नहीं चूकती हैं।

नीसा का पुराना वीडियो आया सामने

अब नीसा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां काजोल के साथ एक इवेंट में शिरकत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग नीसा को काफी ट्रोल कर रहे हैं और उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर हैरानी जता रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि नीसा को इस तरह ट्रोल किया गया हो। नीसा अक्सर पार्टीज में नजर आती हैं और उनके रवैये को लेकर भी वो काफी ट्रोल होती हैं।

नीसा की पढ़ाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीसा देवगन ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में की। वह यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के लिए सिंगापुर गई थीं। वह कथित तौर पर इस वक्त स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की स्टडी कर रही है।

एक्टिंग का नहीं कोई प्लान

24 फरवरी, 1999 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले काजोल और अजय ने कहा है कि नीसा की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने की कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन यह भी कहा है कि यह उनके ऊपर है कि वह अपने करियर में क्या करना चाहती हैं। इस कपल का युग देवगन नाम का एक बेटा भी है, जिसका जन्म 13 सितंबर, 2010 को हुआ था।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn kajol nysa devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X