मां काजोल के गाने पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने किया जबरदस्त डांस, तेजी से देखा गया VIDEO
अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन वह हमेशा से ही अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार भी नीसा देवगन का एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
जहां पर वह काजोल के सांग पर डांस करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को नीसा देवगन के एक फैन एकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि नीसा ग्रुप डांस कर रही हैं। ये एक ऐसा सांग जहां पर कई गाने एक साथ ही बज रहे हैं। इसमें काजोल का सांग बोले चूडियां , सजदा, तेरे नैना पर नीसा डांस कर रही हैं।

इस गाने के अंत में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर का सांग नगाड़ा भी बजता है। आपको बता दें कि फैंस नीसा के इस वीडियो और डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर का कहना है कि अपनी मां और पिता की तरह नीसा में भी प्रतिभा दिखाई देती है। वैसे नीसा देवगन फिल्मों से जुड़ती हैं या नहीं ये तो वक्त की बात है।
फिलहाल नीसा का ध्यान पढ़ाई पर है। वह सिंगापुर में यूनाइटेड कॅालेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ रही हैं। उन्हें फिल्में देखना भी पसंद करती हैं। अजय देवगन से अधिक नीसा अपनी मां काजोल के अधिक करीब हैं। दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता है जो कई बार इंस्टाग्राम से जाहिर होता है।


Click it and Unblock the Notifications