वीरु देवगन की प्रार्थना सभा में फूट फूट कर रोईं अजय देवगन की बेटी न्यासा- लेकिन हो गईं ट्रोल
Recommended Video
वीरु देवगन की प्रार्थना सभा में जहां देवगन परिवार शोक ग्रस्त दिखा। वहीं, पूरा बॉलीवुड परिवार भी शामिल रहा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं अजय देवगन की बेटी न्यासा। दादाजी की प्रार्थना सभा में न्यासा फूट फूटकर रोती दिखीं और पिता अजय देवगन उन्हें संभाल रहे थे। बहरहाल, सोशल मीडिया पर न्यासा जमकर ट्रोल भी हो रही हैं क्योंकि एक दिन पहले ही उन्हें सैलून के बाहर स्पॉट किया गया था।
सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कोई बात छिपती नहीं है। भले ही वह सालों पुरानी क्यों ना हो। और लोग उसपर टिप्पणी करने से भी बाज़ नहीं आते। न्यासा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

वीरु देवगन के निधन के अगले ही दिन न्यासा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जहां वह ब्यूटी सैलून के बाहर दिखाई दीं। लोगों ने इस तस्वीर के लिए न्यासा को जमकर ट्रोल किया। हालांकि बताया जा रहा है कि यह तस्वीर पुरानी थी, जो वायरल हो गई।
वहीं, प्राथर्ना सभा में जब न्यासा बेतहाशा रोती दिखाईं दी तो भी लोगों ने कमेंट्स करना जरूर समझा। बता दें, अजय देवगन कई बार इस बारे में मीडिया में बात कर चुके हैं कि उन्हें पसंद नहीं कोई उनके बच्चे को जज करे। अजय का कहना है कि मैं और काजोल कलाकार हैं.. आप हमें जज कर सकते हैं। लेकिन मेरे बच्चों को इससे दूर रखें।
बहरहाल, वीरु देवगन की प्राथर्ना सभा में अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर, करण जौहर, सैफ अली खान समेत सभी बॉलीवुड कलाकार नजर आए। बता दें, अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार सुबह देहांत हो गया और गुरूवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा रखी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications












