अजय देवगन ने किया कन्फर्म..अब बैटल ऑफ साराग्रही का हिस्सा नहीं हैं सलमान
अजय देवगन फिलहाल अपनी फिल्म बादशाहो के प्रमोशन में लगे हुए हैं। काफी समय से खबर आ रही थी कि सलमान खान अक्षय कुमार और करण जौहर के साथ मिलकर बैटल ऑफ साराग्रही का हिस्सा हैं लेकिन अब अजय देवगन ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि सलमान खान बैटल ऑफ साराग्रही का हिस्सा नहीं है।
वो पहले जरूर अक्षय कुमार और करण जौहर के साथ मिलकर बैटल ऑफ साराग्रही को प्रोड्यूस करने जा रहे थे। लेकिन उन्होंने बाद में फिल्म करने से मना कर दिया। अजय देवगन काफी समय से बैटल ऑफ साराग्रही के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि ये बहुत ही बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे बनने में कम से कम 2 साल लगेंगे इसलिए अभी इस फिल्म पर ज्यादा बात नहीं कर सकते। अजय देवगन और सलमान खान के फैन्स के लिए राहत की बात ये है कि दोनों की दोस्ती टूटने से बच गई।
दोनों काफी सालों से एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और साथ में काम भी कर चुके हैं। अजय देवगन फिलहाल बादशाहो के बाद गोलमाल अगेन रिलीज होगी। गोलमाल अगेन का भी अजय देवगन के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications