अजय देवगन की तानाजी 60 प्रतिशत पूरी, रिलीज़ डेट जाननी है?

अजय देवगन की फिल्म तानाजी पर काम तेज़ी से चल रहा है। फिल्म 60 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। ऐसा अजय देवगन हाल ही में टोटल धमाल के सफल होने पर दिए एक इंटरव्यू में बताया। अजय देवगन का मानना था कि फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान वो तब ही करेंगे जब फिल्म कम से कम 60 प्रतिशत पूरी हो जाएगी।

ऐसे में अब फैन्स को अजय देवगन के अगले एलान का इंतज़ार है। फिल्म की स्टारकास्ट बहुत ही बड़ी है। कुछ नामों को कंफर्म किया जा चुका है वहीं कुछ रोल्स के लिए केवल बड़े बड़े नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। अब देखिए फिल्म के कुछ कयास और कंफर्म हुए बड़े नाम और उनके किरदार।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ओम राउत। गौरतलब है कि तानाजी की कथाएं, मराठी बच्चे अपनी इतिहास की किताबों में पढ़ते हैं लेकिन इसके अलावा कोई उनके बलिदान को नहीं जानता है। जबकि उनकी कहानी जानना भी लोगों के लिए उतनी ही ज़रूरी है जितनी कि वीर शिवाजी की। तानाजी, शिवाजी के राज्य में एक सैनिक थे।

शिवाजी ने उन्हें सिंहगढ़ का किला जीतने का काम सौंपा था। तानाजी, अपने मामा शीलार और भाई सूर्याजी के साथ किला फतह करने गए। उनका मोर्चा अपने सैनिकों के साथ किले के पास पहुंचा जिसे उस वक्त कोंढन का किला कहा जाता था। एक छिपकली की मदद से उन्हें किले की ऊंचाई नापी।

ajay-devgn-completes-60-percent-taanaji-release-date-announcement-soon

इसके बाद सारे सैनिक रस्सियों के सहारे किले पर चढ़ने लगे। ये किला, राजा जय सिंह की विरासत का था और इसकी रखवाली करते थे मुगल सैनिक उदय भान सिंह राठौड़। अचानक से मराठाओं की फौज देखकर मुग़ल सैनिक घबरा गए। एक घमासान युद्ध हुआ जिसमें तानाजी शहीद हुए।

उनकी मौत की खबर सुनकर मराठी सैनिक घबरा गए और उन्हीं रस्सियों के सहारे नीचे उतरने लगे जिनके सहारे वो किले पर चढ़े थे। इस समय युद्ध की स्थिति देखते हुए शीलार मामा ने सारी रस्सियों को काटने का आदेश दे दिया और सैनिकों को अपनी जान बचाने के लिए युद्ध करना ही पड़ा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X