बॉलीवुड में अजय देवगन ने पूरे किए 30 साल, डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे'- ऐसे शूट किया था आइकॉनिक स्टंट सीन
आज बॉलीवुड में टॉप स्टार्स की बात हो तो अजय देवगन का नाम इस सूची में शामिल हैं जिन्होंने आज के ही दिन 22 नवंबर 1991 में बॉलीवुड में फूल और कांटे फिल्म से डेब्यू किया था। अजय देवगन ने 30 साल सफलतापूर्वक बॉलीवुड में पूरे किए हैं।
इन तीन दशकों में अजय देवगन ने रोमांटिक फिल्मों से लेकर एक्शन, पीरियड और कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। अजय देगवन एक सुपरस्टार होने के लिए परफेक्ट एक्टर हैं जिन्होंने अलग अलग किरदारों को निभाकर अपने बढ़िया अभिनय को साबित किया है।

फूल और कांटे फिल्म को संदेश कोहली ने निर्देशित किया था जो उस जमाने में 3 करोड़ में बनी थी। लेकिन अजय देवगन ने खुद को पहले ही मौके में साबित कर दिया और उनकी ये फिल्म हिट हुई। फूल और कांटे में अजय देवगन की एक्टिंग से लेकर सभी गाने हिट हुए।


Click it and Unblock the Notifications











