अजय देवगन ने इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल- अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ने दी बधाई, लिखे खास पोस्ट!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो काफी चर्चा में रहते हैं और अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खबरों का हिस्सा बन जाते हैँ। इस वक्त उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जो कि अजय देवगन के लिए है। सुपरस्टार अजय देवगन के लिए अमिताभ बच्चन ने कुछ अच्छे शब्द लिखे हैँ। दरअसल अजय देवगन ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं और इसी को लेकर अमिताभ बच्चन ने उनको बधाई दी है।
अमिताभ बच्चन का कहना है कि वो ऐसे ही काम करते रहे हैं और सभी को खुश रखें। अमिताभ बच्चन ने लिखा.. ''अजय देवगन ने 22 नवंबर को फिल्म उद्योग में 30 साल पूरे कर रहे हैं।

इसी दिन उनकी फिल्म 'फूल और कांटे' रिलीज हुई। मृदुभाषी, हस्तक्षेप न करने वाला, फिर भी जोश से भरा हुआ। मेरी बधाई अजय, आशा करता हूं कि आने वाले 70 साल अजय देवगन इसको जारी रखें।''

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर अजय देवगन के फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन को जवाब देते हुए लिखा है.. ''सर आपकी दुआओं को लिए शुक्रिया, अजय।'' इसके अलावा अजय देवगन को लेकर अक्षय कुमार ने भी पोस्ट किया है।

अक्षय कुमार
उन्होने लिखा है... ''मुझे याद है जब हम दोनों नए थे, मैं और तू साथ साथ जुहू बीच पर मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करते थे। जब तु्म्हारे पिता हम लोगों को ट्रेनिंग देते थे। अजय देवगन वो क्या दिन थे यार, इसी तरह फूल और कांटे के 30 साल पूरे हो गए। समय चला गया लेकिन फ्रेंडशिप वैसी ही है।''

अजय देवगन का जवाब
अजय देवगन ने जवाब देते हुए लिखा है.. ''धन्यवाद अक्की, हम दोनों लंबी पारी साझा की है। मैं खुश हूं की तुम्हारी मौजूदगी हमेशा रही है।''

थैंक गॉड को लेकर चर्चा में हैं
अजय देवगन की बात करें तो वो काफी काम कर रहे हैं और लगातार किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा बने रहते हैं। इस वक्त वो मेडे और थैंक गॉड को लेकर चर्चा में हैं।

हिट रही थी
इस तरह की फिल्मों के साथ वो हमेशा काम करते रहते हैं। अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी जो कि हिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications