#DoToook: सलमान और शाहरूख अगर समझेंगे नहीं तो फ्लॉप होते रहेंगे - अजये देवगन
अजय देवगन ने एक फिल्म की थी बोल बच्चन। पता नहीं कैसे ये फिल्म करते करते ये कला भी उनके अंदर आ गई है। हर बार ऐसा हो रहा है कि फिल्म के पहले वो काफी बातें करते हैं और फिर फिल्म के बाद टांय टांय फिस्स।
अब बॉलीवुड का हाल आजकल क्या चल रहा है ये तो सब देख ही रहे हैं। ना शाहरूख चल रहे हैं ना ही सलमान। वहीं अक्षय कुमार से भी ज़्यादा उम्मीदें नहीं दिख रही हैं।

Recommended Video

अब ऐसे में अजय देवगन ने शाहरूख - सलमान की फ्लॉप फिल्मों की लाश पर पैर रखते हुए, अपनी आने वाली फिल्म बादशाहो का घर सजाने की सोची है। और यकीन मानिए उनकी बातें, झूठी कहीं से भी नहीं थी।
बस दिक्कत ये है कि अजय देवगन जो बोल रहे थे उस पर वो खुद भी अमल नहीं कर रह हैं। हुआ यूं कि एक इंटरव्यू में अजय देवगन सोशल मीडिया पर बात कर रहे थे।
अचानक उन्होंने कहा कि शाहरूख सलमान की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं क्योंकि वो ये देख नहीं रहे हैं कि सोशल मीडिया पर फैन उनसे क्या कह रहा है. अगर फैन कह रहा है कि ऐसी फिल्में नहीं करनी चाहिए तो उसकी बात मान लेनी चाहिए। क्योंकि फिर वो फिल्म नहीं देखेगा।
ये बात अजय देवगन ने ट्यूबलाइट और जब हैरी मेट सेजल के लिए कही। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अजय देवगन ने दो टूक बात की हो -


Click it and Unblock the Notifications
