बेटी न्यासा के ट्रोल होने पर भड़के अजय देवगन - मेरे बच्चों को छोड़ दो, वो बुरी तरह रो रही थी
अजय देवगन हर पिता की तरह अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। अजय देवगन ये कई बार कह चुके हैं कि इस तरह उनके बच्चों, खासकर बेटी न्यासा को ट्रोल करना, उसके कपड़ों पर कमेंट करना उन्हें ये प्रभावित करता है।
कुछ दिन पहले न्यासा को उनके दादाजी के निधन के अगले दिन सलून में जाने पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था। इसे लेकर अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बात की है। आपको बता दें कि अजय इस समय अपनी आगामी फिल्म तानाजी का प्रमोशन कर रहे हैं।

जूम टीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब पर अजय ने बेटी न्यासा के ट्रोल और तस्वीरों के वायरल होने पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उनका साफ कहना है कि बच्चों को इससे दूर रखना चाहिए। उनकी कोई गलती नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications