अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ऐसे मचाया बवाल- फैंस रह गए हैरान- ये रही सच्चाई
सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया जब अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट से काजोल का फोन नंबर ट्वीट कर दिया। फिर क्या था, यहां वहां हर जगह काजोल का नंबर ही छा गया। फैंस उस नंबर पर काजोल को मैसेज पर मैसेज भेजने लगे। लोगों को लगा शायद अजय देवगन का अकाउंट हैक कर लिया गया है। या फिर ये एक तरह का पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।
'मैं फिल्म को कंट्रोवर्सी में डालकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं करना चाहता'
लेकिन कुछ घंटों के बाद अजय देवगन ने खुद खुलासा कर दिया कि ये ना कोई हैकिंग थी, ना ही पब्लिसिटी स्टंट.. बल्कि यह सिर्फ एक मजाक था। सुपरस्टार ने लिखा- Pranks on film set are so passé... so tried pulling one on you guys here.. @KajolAtUN."

हालांकि अजय देवगन के लिए भले यह एक छोटा सा प्रैंक था। लेकिन देश भर में यह जंगल की आग की तरह फैल गया। फैंस काजोल का नंबर पाकर क्रेजी हो चुके थे और कई तरह के मैसेज भेज रहे थे। कुछ ने जहां काजोल को सचेत किया.. वहीं कुछ ने मजाक बनाया। बहरहाल, कोई शक नहीं कि अजय देवगन का प्रैंक बिल्कुल निशाने पर लगा। यह काफी मजेदार था। कुछ ही मिनटों के लिए सही लेकिन फैंस को खुशी तो हुई।
वहीं, अजय देवगन ने कुछ चुनिंदा रिएक्शंस को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है। कुल मिलाकर यह प्रैंक काफी दिलचस्प रहा।


Click it and Unblock the Notifications