CLEAR HAI: अजय देवगन कर रहे हैं ये धमाकेदार सीक्वल....अक्षय कुमार से ज़्यादा फीस पर!
सुबह से अजय देवगन और उनके टोटल धमाल सीक्वल को लेकर काफी बातें चल रही हैं। अजय देवगन की टीम ने ये कंफर्म कर किया है कि जो खबरें उड़ रही हैं कि फिल्म में अजय देवगन नहीं है, वो गलत है।
फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार की टीम ने भी कंफर्म कर दिया है कि अजय देवगन ही फिल्म करेंगे। इतना ही नहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म की 30 दिन की शूटिंग के लिए अजय देवगन 35 करोड़ ले रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार 1 करोड़ प्रतिदिन पर दिव्या खोसला की फिल्म साइन कर चुके हैं।

अजय देवगन अब अपने करियर को वापस ट्रैक पर ला रहे हैं। 2015 में दृश्यम के बाद से वो परदे से अच्छी तरह से गायब हैं। हालांकि शिवाय में वो आकर 100 करोड़ कमाकर भी गए लेकिन लोगों को अजय देवगन की छाप की तलाश है।
अब खबर है कि अजय देवगन एडल्ट कॉमेडी करने जा रहे हैं। दरअसल, संजय दत्त ने धमाल का तीसरा पार्ट रिजेक्ट कर दिया है और अब माना जा रहा है कि टोटल धमाल में अजय देवगन नज़र आएंगे।
वैसे इसके अलावा अजय देवगन एक विशुद्ध कॉमेडी गोलमाल अगेन और एक रोमांटिक कॉमेडी भी कर रहे हैं। जानिए किन किन फिल्मों से उनका नाम जुड़ चुका है -


Click it and Unblock the Notifications