संन्यास पर आया अजय देवगन का बड़ा बयान कहा- ये गलत तरीका है, अभिनय छोड़ने वाला हूं !
अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म तानाजी द अनसंग वॅारियर इस वीक रिलीज हो रही है। ये अजय देवगन की 100 वीं फिल्म है। इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है।
लेकिन हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अजय देवगन ने ऐसा बयान दिया जिससे ये मीडिया रिपोर्ट सामने आने लगी कि वह जल्द फिल्मों से ब्रेक लेकर निर्माण-निर्देशन के क्षेत्र से पूरी तरह से जुड़ जायेंगे।

लगातार आ रही इस रिपोर्ट के बाद अजय देवगन ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान जब अजय देवगन से ये पूछा गया कि क्या वह सच में फिल्मों से संन्यास लेने का विचार कर रहे हैं तो वह इसे सुनकर चौंक गए।


Click it and Unblock the Notifications