#Trick: शिवाय की इतनी डिमांड की काटनी पड़ी फिल्म, नई शिवाय रिलीज़!

अजय देवगन की फिल्म शिवाय दर्शकों को पसंद नहीं आई और फिल्म को लेकर ठंडे रिस्पॉन्स को देखते हुए अजय देवगन ने फिल्म का नया वर्जन रिलीज़ कर दिया है।

अजय देवगन की शिवाय आखिरकार दर्शकों ने नकार दी है औऱ फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिव्यू से ये बात साफ हो चुकी है कि शिवाय दर्शकों को ज़्यादा पसंद नहीं आ रही है। लेकिन ये अजय देवगन के लिए खतरे की घंटी है।

खतरा इसलिए कि शिवाय का बजट है 105 करोड़। औऱ 105 करोड़ की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 150 करोड़ तो कमाने ही चाहिए। हालांकि ये तो अजय देवगन के लिए नामुमकिन बात है।

ajay-devgn-chops-off-shivaay-get-more-shows

लेकिन फिर भी फिल्म की स्थिति जिस तरह की है, उस हिसाब से तो फिल्म के 50 - 60 करोड़ कमाने के भी आसार नज़र नहीं आ रहे। इसलिए अजय देवगन ने नई तरकीब निकाल ली है।
[ फैन्स को क्यों पसंद नहीं आई शिवाय!]

उन्होंने फिल्म के शो बढ़ाने के लिए फिल्म को छोटा कर दिया है और अब आज से हर जगह ये छोटा वाला वर्जन ही दिखेगा। अब फिल्म में क्या क्या काटा गया पता नहीं।

लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिल्म की डिमांड बहुत ही ज़्यादा थी इसलिए उन्हें फिल्म को छोटा करना पड़ा जिससे कि लोगों की डिमांड पूरी हो पाए। अब ज़्यादा से ज़्यादा लोग शिवाय देख पाएंगे।

गौरतलब है कि फिलहाल शिवाय की अवधि 2 घंटा 54 मिनट है और सूत्रों की मानें तो फिल्म की अवधि को 10 से 12 मिनट तक घटा दिया गया है।

हालांकि शिवाय से जुड़े सूत्र की मानें तो फिल्म को केवल 7 मिनट घटाया गया है जिससे कि हर जगह फिल्म का एक शो बढ़ाया जा सके और ऐसा सिर्फ दर्शकों की डिमांड को देखते हुए किया गया है।

शिवाय को लेकर अजय देवगन ने काफी माहौल बनाया था लेकिन फिल्म ने मात्र 10 करोड़ की ओपनिंग की जबकि दीवाली वीकेंड काफी अहम माना जा रहा था।

इससे ज़्यादा ओपनिंग इस साल वरूण धवन की ढिशूम और टाईगर श्रॉफ की बागी ने बिना किसी छुट्टी वाली रिलीज़ के दी थी। अब देखना है कि दीवाली पर दर्शक अजय देवगन का साथ निभाते हैं या नहीं।

हालांकि शिवाय तकनीकी रूप से काफी अच्छी फिल्म है। इसकी लोकेशन और शूटिंग दोनों ही लाजवाब है। फिल्म का एक एक फ्रेम बखूबी चुना गया है।

लेकिन शिवाय अपनी कहानी से मात खा जाती है। फिल्म का कोई सर पैर नहीं है और कमाल आऱ खान की मानें तो अगर फिल्म चल जाए तो वो अजय देवगन के ऑफिस में चपरासी तक बनने को तैयार हैं।

वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन फिल्म शिवाय से ज़्यादा चल रही है। दर्शकों को फिल्म का फर्स्ट हाफ बेहतरीन लग रहा है और दूसरे हाफ की ड्रामेबाज़ी से वो उकता गए हैं।

देखना है कि शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की दीवाली टक्कर का नतीजा क्या निकलता है। और फिल्हाल दो दिन की छुट्टी बाकी है, ऐसे में ये पांच दिन का दीवाली वीकेंड किसके नाम होगा, ये देखना दिलचस्प है। सारे अपडेट मिलते रहेंगे www.hindi.filmibeat.com पर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X