21 दिनों के लॉकडाउन में अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं अजय देवगन- निर्देशक ने किया कंफर्म
21 दिनों के लॉकडाउन में सभी अपने घरों में वक्त गुजार हैं। ऐसे में बॉलीवुड कलाकार साथ साथ अपनी आने वाली फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक नीरज पांडे ने कंफर्म किया है कि वो अपनी आगामी फिल्म चाणक्य पर काम शुरु कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरी टीम लगातार मेल और कॉल के जरीए काम कर रही है। फिलहाल मैं इतना ही बता सकता हूं कि हमने स्क्रिप्ट लॉक कर लिया है।
फिल्म चाणक्य पर बात करते हुए नीरज पांडे ने कहा, अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि लॉकडाउन के चलते कब तक शूटिंग शुरू होती है इस बारे में प्लानिंग करनी होगी। हां, मैंने स्क्रिप्ट जरूर पूरी कर ली है।

निर्देशक ने आगे कहा- फिल्म पर काम चल रहा है। हर विभाग के प्रमुख से लगातार बातें हो रही हैं, वीएफएक्स, कॉस्ट्यूम से लेकर लोकेशन, सेट डिजाइन आदि।
बता दें, चाणक्य को रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है और इसे डायरेक्टक कर रहे हैं नीरज पांडे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म राजनीति- सामाजिक मुद्दों के इर्द गिर्द घूमेगी और चाणक्य नीतियों को आज के समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी।
यहां देंखे अजय देवगन के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications