SHOCK: अजय देवगन के लिए मुसीबत बना विमल पान मसाला!
[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन के लिए विमल पान मसाला बहुत बड़ी मुसीबत बन कर आया है। हालांकि उन्हें इस अजीब से पान मसाला के एड में देखकर सभी को थोड़ा अटपटा लगा पर अब वो सुपरस्टार हैं तो किसी ने रिएक्ट नहीं किया। लेकिन अब उनके एक फैन ने उन पर केस दायर करने की याचिका दायर की है।
इस याचिका के मुताबिक अजय देवगन की वजह से लोगों को लग रहा है कि पान मसाला खाना बहुत ही कूल चीज़ है जबकि ये साबित हो चुका है कि पान मसाला खान से कर्क रोग और अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं। यहां तक कि इंसान की मौत भी हो सकती है।
[ALSO READ: अजय देवगन को क्यों पड़ी बिहार में चप्पल!!!]
इस याचिका को दायर करने वाले शख्स ने कहा कि उनका ध्यान इस बात पर तब गया जब उनके 8 साल के बेटे ने अजय देवगन को देख कर विमल पान मसाला खाने की ज़िद की। अब अजय देवगन ने किस मजबूरी में ये एड किया पता नहीं।
हो सकता है कि इसके लिए उन्हें काफी फीस मिली हो। क्योंकि सितारों के एड की फीस सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। लेकिन वाकई कुछ ऐसे काम हैं जो देवगन साहब को कतई नहीं करने चाहिए -


Click it and Unblock the Notifications












