Breaking Buzz: अजय देवगन ने किया नई फिल्म का एलान, एक और धमाकेदार बायोपिक

अजय देवगन और बोनी कपूर सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक के लिए साथ आ रहे हैं जिसे तेवर डायरेक्टर अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे। अजय देवगन इस समय फुल फॉर्म में चल रहे हैं। तीन दिनों के अंदर उनकी दो फिल्मों का एलान हो चुका है। तीन दिन पहले, अजय देवगन ने चाणक्य नाम की फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। और काफी समय से अजय देवगन और बोनी कपूर के साथ आने की खबरें थीं।

सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं। अजय देवगन और बोनी कपूर इस फिल्म के साथ 16 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। और इस फिल्म में अजय देवगन आखिरकार एक फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे जिन्होंने 1951 से 1962 तक राज किया।

ajay-devgn-boney-kapoor-collaborate-syed-abdul-rahim-biopic-tevar-director-amit-sharma

वहीं दिलचस्प ये है कि अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन एक दम ज़ोरदार टक्कर लेने का मूड बना चुके हैं। कम से कम उनकी फिल्मों के चयन से तो ऐसा ही लग रहा है। शुरूआत करते हैं इस साल के शुरूआत से। अजय देवगन की रेड ने अक्षय कुमार की पैडमैन को सिनेमाघरों में कड़ी टक्कर दी।

अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड पहले एक स्पोर्ट्स बायोपिक ही थी। लेकिन फिर इसे केवल एक इवेंट पर आधारित फिल्म बता दिया गया। भारत का पहला गोल्ड जीतने का इवेंट। और अब अजय देवगन भी स्पोर्ट्स फिल्म में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ, जहां अक्षय कुमार, यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर , पृथ्वीराज संयोगिता की लव स्टोरी पर काम करेंगे वहीं अजय देवगन तानाजी बायोपिक शुरू करेंगे। यानि कि दोनों पीरियड फिल्में।
[अक्षय कुमार ने एक नहीं दो फिल्मों से किया शाहरूख खान को REPLACE!]

परसों, अजय देवगन ने नीरज पांडे के साथ चाणक्य करने का एलान किया जो कि अक्षय कुमार के चहेते डायरेक्टर हैं। खबर ये भी है कि चाणक्य के लिए पहले नीरज के ज़ेहन में केवल अक्षय का ही नाम था।

अब ये टक्कर वाकई दिलचस्प है। हाल ही में अजय देवगन काफी नाराज़ थे जब अक्षय कुमार ने करण जौहर के साथ मिलकर सारागढ़ी युद्ध पर केसरी का एलान कर दिया। जबकि अजय देवगन काफी पहले सन्स ऑफ सरदार का एलान कर चुके थे।
[तगड़ा RUMOR: शाहरूख - सलमान - अक्षय और ऋतिक की ज़ोरदार टक्कर]

वहीं दूसरी तरफ, दोनों ही एक्टर्स जे एस गिल बायोपिक करने में काफी ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे। अब देखना है कि ये टक्कर कब और कहां खत्म होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X