फिल्म 'मैदान' को लेकर अजय देवगन की बड़ी घोषणा- कहा, 'युवाओं के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देना है'
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फुटबॉल पर आधारित फिल्म 'मैदान' को लेकर अजय देवगन ने हैदराबाद फुटबॉल क्लब (Hyderabad FC) के साथ पार्टनरशिप की है। अजय देवगन, फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा और निर्माता बोनी कपूर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इससे जरिए हम युवाओं को प्रेरित करना चाहते हैं।
अजय देवगन ने इस पार्टनरशिप के बारे में बताते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है और लिखा- "मैदान एक ऐसी कहानी है जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए! हमें उम्मीद है कि फिल्म देश में अगले खेल सुपरस्टार के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। हैदराबाद फुटबॉल क्लब के साथ यह साझेदारी 'मैदान' को एक ऐसा आंदोलन बनाने के हमारे उद्देश्य को मजबूत करेगी जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करे।"

निर्देशक अमित शर्मा कहते हैं कि अब तक हमने क्रिकेट और हॉकी पर फिल्में बनती देखी हैं, लेकिन अब हम फुटबॉल के बारे में बताना चाहते हैं। वहीं, निर्माता बोनी कपूर कहते हैं, जिस तरह भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह माना जाता है, उम्मीद है फुटबॉल को भी वही पॉपुलरिटी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











