अजय देवगन के साथ आदित्य चोपड़ा की बिग बजट फिल्म नहीं हुई है डिब्बाबंद, 2022 में हो सकती है शुरुआत!
कुछ महीनों पहले रिपोर्ट आई थी कि अजय देवगन के साथ यशराज फिल्म्स एक बिग बजट फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। यह एक सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसका निर्देशन शिव रवैल करेंगे। कोई आधिकारिक घोषणा ना होने की वजह इसे अफवाह माना जाने लगा। लेकिन बता दें, देवगन फैंस के लिए अच्छी खबर है कि ये फिल्म बन रही है।
अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिस वजह से इस सुपरहीरो फिल्म को सिर्फ कुछ आगे बढ़ा दिया गया है। पिंकविला के रिपोर्ट की मानें तो इसकी शुरुआत अब मध्य 2022 से हो सकती है।

निर्माता आदित्य चोपड़ा का मानना है कि इस प्रोजेक्ट में अजय देवगन जैसे सितारे का होना बेहद जरूरी है, लिहाजा पूरी टीम उनके डेट्स का इंतजार करने को तैयार है। सूत्रों की मानें तो स्टूडियो ने इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को फ्रैंचाइजी का रूप दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications