अजय देवगन की 'भुज' में गंभीर चोट से बेहोश नोरा फतेही, खून भरे माथे के साथ फिल्म में दिखा असली जख्म
अजय देवगन की भुज द प्राइड ऑफ इंडिया स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त को रिलीज हो रही है। अजय देवगन की इस मल्टी स्टारर फिल्म को डिज्नी प्लस हॅाटस्टार वीआईपी पर रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन की इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं।
1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की इस असली कहानी की कास्ट भी दमदार है। ट्रेलर रिलीज के बाद सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त के साथ नोरा फतेही भी एक दमदार भूमिका में दिखाई दे रही हैं। भुज में पहली दफा नोरा फतेही स्क्रीन पर लंबे समय के लिए एक्टिंग और एक्शन दोनों करती हुई दिखाई देंगी।

नोरा फतेही ने इस फिल्म के लिए पसीना के साथ खून भी बहाया है। जी हां, ये हकीकत में हुआ है। शूटिंग के दौरान एक्शन सीन के वक्त नोरा फतेही को गंभीर चोट लग गई थी। उनकी इस चोट को भुज में भी एक प्रमुख सीन के दौरान दिखाया गया है। इस फिल्म के एक सीन में नोरा फतेही बेहोश हो गई थी, असली चोट के साथ एक एक्शन सीन की शूटिंग की गई। नोरा फतेही ने खुद इसका जिक्र एक इंटरव्यू में किया है।

नोरा फतेही ने बताई एक्शन सीन की घटना
नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में बताया कि भुज में एक्शन सीन की शूटिंग हो रही थी। निर्देशक एक टैक और एक कैमरे के साथ इस सीन को पूरा करना चाहते थें। मुझे पहले इस सीन की रिहर्सल करनी थी। जहां पर मेरे को-एक्टर मेरे माथे पर गन तानते हैं। मुझे इस सीन में उनके हाथ से गन छीनकर उन्हें मारना है।

भारी बंदूक सिर पर लग गई
नोरा ने आगे बताया कि रिहर्सल के समय इस सीन को काफी अच्छे से तैयार किया गया। शूटिंग के दौरान हादसा हो गया। को एक्टर ने गलती से धातू से बनी हुई बंदूक जो कि भारी थी, मेरे चेहरे पर फेंक दी। जिससे गन का सिरा मेरे सिर पर लग गया। मुझे चोट लग गई। काफी खून भी निकला।

चोट लगने के बाद नोरा बेहोश
नोरा को जैसे ही चोट लगी उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गहरी और गंभीर चोट के कारण नोरा फतेही लगभग बेहोश भी हो गई थीं। नोरा को ये चोट माथे पर लगी थी, ऐसे में एक सीन में नोरा के माथे पर वीएफएक्स के साथ चोट को दिखाना था। जहां उन्हें शीशे पर सिर मारने से चोट लगती है। बाद में नोरा के असली चोट का इस्तेमाल इस सीन के लिए किया गया।

नोरा फतेही को फिर लगी चोट
नोरा ने ये भी बताया कि भुज की शूटिंग के दौरान उन्हें कई दफा चोट लगी है। एक बार एक सीन में तेज दौड़ने और एक्शन करना था। शूटिंग के वक्त नोरा फतेही की उंगलियों में गिरने के कारण काफी चोट लग गई थी। नोरा फतेही ने भुज में अपने सभी एक्शन सीक्वेंस को बिना किसी बॅाडी डबल के किया है। नोरा ने कहा है कि उन्हें गर्व है और वह इस फिल्म के दौरान की मेहनत को हमेशा अपने पास संंभाल कर रखेंगी।

नोरा फतेही भारतीय जासूसी की भूमिका भुज
गौरतलब है किस्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में अजय देवगन हैं। नोरा फतेही इस फिल्म में भारतीय जासूस की भूमिका में दिखाई देंगीनोरा का किरदार पाकिस्तान जाकर दुश्मनों के बीच रहकर उनके राज निकालते हुए नजर आता है। ट्रेलर में नोरा फतेही डायलॅाग और भावुक सीन में दमदार दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications