कैंसर की खबरों के बीच अटकी अजय देवगन- संजय दत्त की 'भुज', मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला !
अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म भुज द प्राइज ऑफ इंडिया ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म से अब तक अजय देवगन और संजय दत्त का लुक रिलीज करने के बाद इसकी चर्चा तेजी से हो रही है।
ऐसे में संजय दत्त की बीमारी की खबर ने उनकी आगामी फिल्मों पर सवाल खड़ा कर दिया है। एक वेबसाइड की रिपोर्ट अनुसार मेकर्स अब इस बात पर जुटे हैं कि आखिर संजय दत्त के इलाज के बीच कैसे उनका काम संभाला जाए।

संजय दत्त की फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है भुज का। इस फिल्म को सितंबर से अक्टूबर के बीच रिलीज होना है। संजय दत्त की डबिंग का सारा काम बाकी है। मेकर्स ने इसके लिए नई योजना बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications