ईद पर सलमान नहीं अजय देवगन का बड़ा धमाका, वॅार फिल्म 'भुज' रिलीज, फैंस के लिए बड़ी खबर!
कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर से सिनेमाघर बंंद हैं। साथ ही कई बड़ी फिल्मों की रिलीज पर ताला लग गया है। इस साल जिस फिल्म की रिलीज पर सभी का ध्यान था, वह सलमान खान की राधे रही है। जो कि इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी। फिलहाल अगर कोरोना का माहौल ऐसा ही रहा तो इसे ईद पर रिलीज ना करते हुए सलमान खान अगले साल की ईद का इंतजार कर सकते हैं।
लेकिन इस बीच अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार अजय देवगन की भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के रिलीज होने की अपडेट सामने आ रही है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार ये बताया जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफॅार्म हॅाटस्टार पर भुज को इस ईद पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। अजय देवगन की इस फिल्म को हॅाटस्टार पर ईद में रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











