अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का नया पोस्टर, 4 दिनों में सामने आएगा ट्रेलर
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 14 दिनों में, यानि की 12 जुलाई को सामने आने वाला है। अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, नोरा फतेही और एमी वर्क स्टारर इस फिल्म का प्रीमियर 13 अगस्त को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार' पर होने वाला है।
फिल्म के नए पोस्टर में सभी किरदारों की झलक देखी जा सकती है। कोई शक नहीं कि सिनेमा प्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। 2020 जनवरी में आई सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी' के बाद यह अजय देवगन की अगली फिल्म होगी।

फिल्म 2020 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से टलती गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए निर्माताओं ने फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। सूत्रों की मानें तो भुज की स्ट्रीमिंग राइट्स हॉटस्टार ने काफी भारी भरकम दाम में खरीदी है।


Click it and Unblock the Notifications