रिलीज से पहले ही 100 करोड़ी बनी अजय देवगन की 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया', भारी भरकम दाम पर बिकी फिल्म!

By Staff

हाल ही में ओटीटी प्लैटफॉर्म हॉटस्टार ने 7 फिल्मों में रिलीज की घोषणा की है, जिसमें से एक है अजय देवगन की भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया। फैंस इस खबर से कुछ खास खुश नहीं हैं क्योंकि वो अपने फेवरिट सितारे की फिल्म थियेटर में ही देखना चाहते थे। लेकिन मौजूदा स्तिथि को देखते हुए फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म भुज की डिजिटल राइट्स भारी भरकम दाम पर बेची गई है। जी हां, फिल्म को हॉटस्टार ने लगभग 112 करोड़ में खरीदा है। जाहिर तौर पर यह निर्माता के लिए घाटे का सौदा नहीं रहा है। बता दें, अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम को 125 करोड़ में खरीदा गया है।

Bhuj The Pride Of India

हालांकि ये फिल्में यदि थियेटर में रिलीज होतीं तो शायद इससे ज्यादा कमा सकती थीं। लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो कोरोना के माहौल में यह एक अच्छा निर्णय है। फिल्म बजट निकाल चुकी है और अभी सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से भी कमाई होनी बाकी है।

"लोग मुझे नकारा समझने लगे थे, मैं सुसाइड के करीब पहुंच चुका था", मनोज बाजपेयी ने किया खुलासा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X