अजय देवगन ने मुंबई में शुरु की फिल्म 'थैंक गॉड', बैक टू बैक कर रहे हैं शूटिंग- अपकमिंग फिल्मों की लंबी लिस्ट

इस साल की शुरुआत में कई फिल्मों की शूटिंग शुरु हुई थी, लेकिन मार्च आते आते तक फिर लॉकडाउन लगा दिया गया और सभी फिल्में फिर अटक गईं। इन्हीं फिल्मों में शामिल थी 'थैंक गॉड'। साल की शुरुआत में ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत ने 'थैंक गॉड' की शूटिंग शुरु कर दी थी। फिर कोविड की वजह से शेड्यूल टलती गई। बहरहाल, अब अजय देवगन इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं।

फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में की जा रही है। बताया जा रहा है इस फिल्म के लिए लिए एक बड़ा सेट लगाया गया है, जो स्वर्ग की तरह बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन गॉड का किरदार निभा रहे हैं।

 Ajay Devgn

'थैंक गॉड' एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में सिद्धार्थ एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भूषण कुमार और यश शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इससे पहले अजय देवगन के साथ इंद्र कुमार ने 'इश्क', 'मस्ती' और 'टोटल धमाल' जैसी हिट फिल्में दी हैं। लिहाजा, इस फिल्म से भी उम्मीद जताई जा रही है।

बहरहाल, इन दिनों अजय देवगन के पास फिल्मों की लाइन लगी है। कुछ फिल्मों से वो बतौर एक्टर जुड़े हैं, तो कुछ को प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं निर्देशन का जिम्मा भी उठा रहे हैं। यहां जानें और किन प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं अजय देवगन-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X