खुद के साथ मारपीट का फेक Video देख उड़े अजय देवगन के होश, बोला- मेरी कार्बन कॉपी मुश्किल में है
होली की सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जो कि दिल्ली के एरोसिटी इलाके का है। इस वीडियो में ये दावा किया गया है कि पब के बाहर हुई इस लड़ाई में जो शख्स मार खाता हुआ दिख रहा है वह और कोई बल्कि एक्टर अजय देवगन हैं। इस वीडियो में ये भी दावा किया जा रहा था कि अजय देवगन को कुछ लोग मार रहे हैं।
यहां तक कि वह शराब की हालत में भी हैं। दोपहर के बाद ये वीडियो इस तरह वायरल हुआ कि अजय देवगन की टीम को सफाई देने के लिए सामना आना पड़ा। टीम ने साफ तौर पर कहा कि जो शख्स मार खाता हुआ दिख रहा है वो अजय देवगन नहीं हो सकते हैं।

अजय देवगन के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है और वह 14 महीने से दिल्ली तक नहीं गए हैं। लेकिन इसके बाद खुद अजय देवगन ने रात में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी कि वो वीडियो पूरी तरह से फेक है। साथ ही उन्होंने इसे लेकर बड़ा पोस्ट भी लिखा।


Click it and Unblock the Notifications











