ALERT: टल गई अजय देवगन की फिल्म.. अब अक्षय कुमार को देंगे टक्कर!
[बॉलीवुड न्यूज] मिलन लुथरिया और अजय देवगन की जोड़ी दर्शकों के लिए कोई नई नहीं है। पहले भी मिलन लुथरिया ने अपनी फिल्म दीवार और वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई के लिए अजय देवगन को चुना था। और अब फिर से यह जोड़ी साथ नजर आने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बादशाहो' की।
अजय देवगन की यह फिल्म 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। बता दें, पहले इस फिल्म के लिए तय किया गया था गुड फ्राईडे का दिन, 25 मार्च 2016। 'बादशाहो' पोस्टपोंड क्यों कर दी गई, इसका कारण अभी तक हमारे सामने नहीं आ पाया है।
GOOD News: अजय देवगन की 'शिवाय'.. शूटिंग से ही मिल रही तारीफ!
लेकिन हो सकता है, अजय देवगन ने फिल्म 'शिवाय' की वजह से यह कदम उठाया हो। आखिर शिवाय उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो कि अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
खैर, अजय देवगन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट तो बता दी। लेकिन आपको बता दें, हर साल 26 जनवरी के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म जरूर रिलीज होती है और धमाकेदार बिजनेस करती है। 2015 में 'बेबी' आई तो 2016 में 'एयरलिफ्ट' आने वाली है। लिहाजा, ऐसे में काफी उम्मीद है कि इन दोनों सितारों की फिल्म आपस में भिड़ने वाली है।
यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications














