#AskBholaa में अजय देवगन ने बताया बेटे युग को कब करेंगे लॉन्च, शाहरुख खान की पठान पर दिया ये जवाब

Ajay Devgn: सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी व्यस्तता से समय निकालकर आज उन्होंने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर #AskBholaa सेशन रखा, जहां उन्होंने फैंस के तमाम मजेदार सवालों के जवाब दिये हैं।
खास बात है कि अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। लिहाजा, फैंस के साथ उनका ये इंटिरैक्शन काफी खास है। इस बातचीत के दौरान सुपरस्टार ने अपने बेटे युग को लॉन्च करने के सवाल से लेकर भोला के बॉक्स ऑफिस तक, फैंस को सभी जवाब दिये। उन्होंने शाहरुख खान की पठान पर भी कमेंट किया। कोई शक नहीं कि अजय फैंस इस सेशन से बेहद उत्साहित होंगे।
एक फैन ने अजय देवगन से पूछा कि आप बेटे युग को कब लॉन्च कर रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा, लॉन्च का तो पता नहीं.. फिलहाल वो समय पर लंच कर ले वही बहुत है..
वहीं, एक अन्य फैन ने अजय देवगन से शाहरुख खान पर कमेंट करने को कहा, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा- only love for Pathaan.. बता दें, अजय और शाहरुख भले ज्यादा मिलते नहीं हैं, लेकिन काफी अच्छे दोस्त हैं।
इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म भोला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी जवाब दिया और फैंस ने कहा- पैसों का पता नहीं, उम्मीद करता हूं कि आपका प्यार खूब कमाए..
बता दें, भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ तबू, अमाला पॉल, दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली यह चौथी फिल्म एक्शन को रिडिफाइन करने जा रही है। जी हां, ये फिल्म इंडियन सिनेमा के एक्शन जॉनर में हलचल मचाने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को बहुत पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications