अजय देवगन..अनिल कपूर..अरशद वारसी एक साथ..इससे अच्छी गुड न्यूज और क्या!

अजय देवगन, अरशद वारसी और अनिल कपूर टोटल धमाल में नजर आएंगे।

By Shweta

धमाल फिल्म सीरिज की तीसरी फिल्म की पूरी तैयारी कर ली गई है। जी हां इंद्रकुमार टोटल धमाल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन फिल्म में संजय दत्त और रितेश देशमुख नजर नहीं आएंगे। टोटल धमाल इंद्र कुमार अजय देवगन, अनिल कपूर और अरशद वारसी को साथ लाने का मूड बना चुके हैं।

[ प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान को धो डाला..जानबूझकर या गलती से!]

मीडिया रिर्पोट्स की माने तो टोटल धमाल के लिए संजय दत्त से बात की गई थी लेकिन मामला अटक गया। वहीं रितेश देशमुख अपी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं। इसके साथ ही इंद्र कुमार भी फिल्म के लिए नई कास्ट और कॉन्सेप्ट चाहते थे।

ajay-devgn-arshad-warsi-and-anil-kapoor-to-star-in-total-dhamaal

अनिल कपूर वेलकम में तो अजय देवगन गोलमाल जैसी सफल कॉमेडी सीरीज में काम कर चुके हैं। तो ऐसे में फिल्म मेकर्स ने सोचा क्यों ना इस जोड़ी को धमाल की तीसरी सीरीज में कास्ट किया जाए। दोनों एक्टर्स को फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आई है।

आपको बता दें कि पहले भी अजय देवगन (इश्क) और अनिल कपूर (बेटा) में इंद्र कुमार की फिल्मों में नजर आ चुके हैं और वाकई ऐसा होता है कि दोनों और अरशद वारसी साथ में आते हैं तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X