इस स्टार के साथ काम करना चाहते हैं अजय देवगन- अगली फिल्म में बन सकती है जोड़ी!
सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अर्जुन कपूर से काफी प्रभावित दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने ही निर्देशक राज कुमार गुप्ता से उनकी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' में अर्जुन को कास्ट करने की बात की। फिल्म में अर्जुन इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं और शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।
सलमान खान, अक्षय कुमार के बाद- अब ये सुपरस्टार बनेंगे बॉक्सर
लेकिन इतना ही नहीं, बल्कि अजय देवगन अर्जुन के साथ अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म में भी काम करना चाहते हैं। जाहिर है जिस तरह अजय अर्जुन से प्रभावित दिख रहे हैं.. कोई शक नहीं कि जल्द ही इन दो सितारों की जोड़ी बन सकती है। खैर, यदि ऐसा हो जाए तो फैंस काफी उत्साहित होंगे।

फिलहाल अजय देवगन बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। आने वाली फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो अजय देवगन लगभग 2020 तक के लिए पूरी तरह से लॉक हैं। वहीं, कुछ फिल्में बतौर प्रोड्यूसर भी कर रहे हैं। ऐसे में शायद ही अजय किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करें।
बहरहाल, यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications