अजय देवगन का करारा जवाब, जब पूछा गया कौन है ज्यादा ताकतवर PM, नरेंद्र मोदी या इंदिरा गांधी?
अजय देवगन हमेशा से ही देश के प्रति अपने विचार को लेकर बेबाक तरीके से जवाब देते रहे हैं। हाल ही में अजय देवगन की भुज द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई। स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले अजय देवगन की इस फिल्म ने दर्शकों के बीच चर्चा बटोरी है।
वहीं हाल ही में भुज द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज को लेकर अजय देवगन ने मीडिया चैनल से बात की है।हाल ही में एक न्यूज चैनल शो में अजय देवगन ने बेबाकी से अपने विचार सामने रख दिए।

आज तक को दिए गए इंटरव्यू में न्यूज एंकर ने अजय देवगन से एक ऐसा सवाल पूछा जिसके जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया।न्यूज एंकर ने अजय देवगन ने पूछा कि इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी में से सबसे सशक्त यानी कि मजबूत भारत का प्रधानमंत्री कौन है?

अजय देवगन से पूछा पीएम मोदी पर सवाल
न्यूज एंकर ने अपने सवाल में कहा कि 1971 में इंदिरा गांदी देश की प्रधानमंत्री थीं, उनके नेतृत्व में हमने जो कामयाबी हासिल की है, हिंदुस्तान उसका जश्न आज तक मनाता है। इसके बाद देखा गया कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उरी में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। पीएम मोदी का नेतृत्व था उसमें। अगर आपका नजरिया जानना चाहेंगे तो आपके हिसाब से दोनों में से अधिक सशक्त कौन रहा है?

अजय देवगन ने दिया जवाब
इस पर जवाब देते हुए अजय देवगन ने साफ तौर पर कहा कि आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते हैं। उस वक्त जो उन्होंने किया वो सही था। आज जो मोदी जी कर रहे हैं वो सही है। दोनों लोगों और दो हालातों की आप तुलना नहीं कर सकते हैं। अपनी बात को आगे रखते हुए अजय देवगन कहते हैं कि एक स्थिति दी जाए और उसमें दो लोगों को डाला जाए कि किसने बेहतर किया, तो आप ये सवाल कर सकती हैं। यहां पर दो हालात और दौर ही बिल्कुल भिन्न हैं।

अजय देवगन के जवाब पर एंकर ने बोला यही उम्मीद थी
अजय देवगन के इस जवाब पर फिर न्यूज एंकर ने कहा कि हमें आपसे इसी जवाब की उम्मीद थी, आप बीच का रास्ता अपनायेंगे। अजय देवगन ने इस पर मजेदार रिएक्शन देते हुए मजाक में कहा कि फिर तो आपको सवाल ही नहीं करना चाहिए। मैंने गलत बात तो बोली नहीं।

देशभक्ति फिल्मों पर अजय देवगन ने कहा- जरूरत हैं इनकी
इसके साथ हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में अजय देवगन ने देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों की जरूरत पर कहा कि हमारे देश में महान बलिदान हमारे इतिहास के किताबों में भी नहीं हैं। अगर हम बलिदानों और नायकों के बारे में बात नहीं करेंगे, तो हम अपने देश से प्यार कैसे करेंगे? अगर लोग हमारे वीरों के इन बलिदानों के बारे में जानेंगे तो इतिहास में हमारी गति के बारे में बताएगा।

अजय देवगन की बड़ी फिल्में
बहरहाल, आपको बता दें कि आने वाले दिनों में अजय देवगन अपनी वेब सीरीज रूद्र से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस पर अजय देवगन ने कहा था कि ओटीटी का रेगुलेशन सही दिशा में होना जरूरी है। डर इस बात है कि ओटीटी के लिए नियम क्या होंगे? आने वाले दिनों में अजय देवगन मैदान, आरआरआर,सूर्य वंशी के साथ गोलमाल की नई सीरीज में नजर आयेंगे। ये सभी आने वाले साल की बहुप्रतिक्षित फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications