Ajay Devgn और Tabu ने शुरू की अपनी दसवीं फिल्म, दमदार डायरेक्टर का मिला साथ, सेट से फोटोज वायरल

Ajay Devgn Tabu

Ajay Devgn new movie announced: अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' की शूटिंग पूरी कर ली है और अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने आज ही अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस किया है। अजय देवगन की अगली फिल्म 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने सेट पर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी फिल्म की घोषणा की है। अजय देवगन ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- 'नीरज पांडे, तब्बू और जिमी शेरगिल के साथ फिल्म औरों में कहां दम था के सेट से..'

यह अजय देवगन और तब्बू की दसवीं फिल्म साथ में है। तब्बू अजय देवगन के साथ 'भोला' में भी आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी। अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' में भी दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। वहीं, इस अपकमिंग फिल्म में जिमी शेरगिल भी दमदार किरदार में दिखेंगे।

फिलहाल अजय देवगन के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'भोला' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में एक्टिंग के अलावा निर्देशन भी खुद अजय देवगन ने ही किया है। बता दें कि, अजय देवगन की 'भोला' साउथ की फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। कैथी में अभिनेता कार्थी शिवकुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन और तब्बू नजर आएंगे।

फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो, 'भोला' और 'औरों में कहां दम था' के अलावा अजय देवगन ने हाल ही में रोहित शेट्टी के साथ 'सिंघम अगेन' में काम करने की घोषणा की है। वहीं, उनकी फिल्म 'मैदान' भी रिलीज के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X